वार्ड क्रमांक 03 साकेत नगर की पार्षद मथुरा चंद्रा ने जिलेवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

कोरबा | धनतेरस के पावन पर्व पर वार्ड क्रमांक 03 साकेत नगर की पार्षद श्रीमती मथुरा चंद्रा ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस का पर्व सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।

पार्षद श्रीमती मथुरा चंद्रा ने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा दीपावली की खुशियां जरूरतमंदों के साथ भी साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!