कबाड़ के कारोबार पर सिविल लाइन पुलिस का शिकंजा, रिश्दी से भारी मात्रा में कबाड़ लोड वाहन पकड़ा

‎‎सुबह-सुबह पुलिस की कार्रवाई से कबाड़ कारोबारियों में मचा हड़कंप, वाहन को हिरासत में लेकर दस्तावेजों और कबाड़ के स्रोत की जांच जारी‎

कोरबा | औद्योगिक नगरी कोरबा में कबाड़ के कारोबार पर निगरानी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस इन दिनों सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह सिविल लाइन थाना पुलिस ने रिश्दी क्षेत्र से भारी मात्रा में कबाड़ लोड एक वाहन को पकड़कर हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।‎

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह रिश्दी क्षेत्र में पुलिस ने कबाड़ से भरे वाहन को पकड़ा। वाहन में भारी मात्रा में कबाड़ लोड था। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वाहन का वास्तविक मालिक कौन है, कबाड़ कहां से लाया गया है और उसके परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।‎

वहीं, स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जगरहा क्षेत्र में हाल के दिनों में नई कबाड़ दुकानें खुली हैं। बताया जा रहा है कि पकड़े गए वाहन और उसमें लोड कबाड़ का संबंध जगरहा में संचालित एक नई कबाड़ दुकान तथा उसके संचालक जावेद से हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।‎

विश्वसनीय सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि, रिश्दी से पकड़ी गई कबाड़ से भरी गाड़ी राताखार स्थित मुकेश के कबाड़ यार्ड में जा रही थी। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने वाहन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच में ही स्पष्ट होगा कि गाड़ी में लोड कबाड़ कहां से आया था, उसका वास्तविक मालिक कौन है और परिवहन के वैध दस्तावेज मौजूद हैं या नहीं।

अवैध कारोबार पर कार्रवाई जरूरी, पुलिस की सक्रियता सराहनीय‎

कोरबा में कबाड़ के कारोबार को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा सुबह-सुबह की गई यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है। पुलिस की सक्रियता से यह संदेश गया है कि नियमों के विरुद्ध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।

‎अब देखने वाली बात होगी कि जांच में वाहन के दस्तावेज, कबाड़ के स्रोत और उसके वास्तविक मालिक को लेकर क्या खुलासा होता है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने वाहन को हिरासत में लेकर जांच जारी रखी है।‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!