भैरोताल में मिला मगरमच्छ का बच्चा, इलाके में दहशत

कोरबा | कुसमुंडा क्षेत्र के प्रेम नगर वार्ड क्रमांक 65 स्थित भैरोताल में खोलार नाले के पास मगरमच्छ का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पार्षद प्रेम साहू मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़कर बोरे में बंद किया। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है। पार्षद ने आसपास बड़े मगरमच्छ की मौजूदगी की आशंका जताई है। उन्होंने लोगों से नाले और नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!