हाथी की दहशत में भाग रहा ग्रामीण पानी से भरे खेत में गिरा, मौत से गांव में मातम

कोरबा | जिले में हाथियों की मौजूदगी के बीच ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसी दौरान हाथी से बचकर भाग रहे सम्मन सिंह की खेत की मेड़ के पास पानी में गिरने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान सम्मन सिंह, पिता तुलाराम चीरवा, निवासी ग्राम कोदवारी (रोदे) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी की सूचना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान सम्मन सिंह हाथी से बचने के लिए भागने लगा। भागते समय वह खेत की मेड़ के पास पानी से भरे हिस्से में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और समय पर सूचना उपलब्ध कराने की जरूरत जताई है। घटना की सूचना संबंधित विभाग एवं पुलिस को दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!