
कोरबा | खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मुड़ापार स्थित दीपक स्वीट्स एंड डेयरी को गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने तथा वैध खाद्य पंजीयन नहीं होने पर सीलबंद कर दिया है। टीम ने यहां से पनीर और बूंदी के लड्डू के नमूने जांच के लिए लिए हैं।
वहीं, पाली विकासखंड के नूनेरा स्थित पंजाब रंगीला ढाबा से चावल और आटे के नमूने भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार, प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।


