
कोरबा | रजगामार चौकी पुलिस ने ₹7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में हनुमान प्रसाद यादव (38) निवासी रजगामार को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने मकान, जमीन और मलबा बेचने का इकरारनामा कर ₹7 लाख लिए, लेकिन बाद में संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं कराई और जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। मामले में धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी को रतनपुर बस स्टैंड से पकड़ा गया। उसके खिलाफ धारा 138 NI Act के तीन स्थायी वारंट भी लंबित थे। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 16 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



