8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया: सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश

कोरबा | डीएमएफ से कराए जा रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान निर्धारित 8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया उपयोग किए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

गुणवत्ता में कमी मिलने पर पंचनामा तैयार कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं कटघोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *