
कोरबा | कटघोरा के चर्चित मुरली होटल में सांभर के दौरान इल्ली मिलने और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने होटल को आगामी आदेश तक बंद रखने का नोटिस जारी कर सील कर दिया है। साथ ही क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नाश्ता करने पहुंचे एक ग्राहक को सांभर में इल्ली मिली थी। मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा निरीक्षक विकास भगत के नेतृत्व में टीम ने होटल का निरीक्षण किया और सांभर का सैंपल जांच के लिए लिया। निरीक्षण में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था में भी गंभीर खामियां मिलीं। FSSAI के नियमों का पालन नहीं होने पर विभाग ने यह कार्रवाई की। इसी दौरान टीम ने शारदा स्वीट्स का भी निरीक्षण कर कार्रवाई की।



