
कोरबा | प्रधानमंत्री आवास योजना में अधूरे मकानों को पूर्ण दर्शाकर भुगतान कराने और फर्जी जियो टैगिंग के मामले में करतला जनपद पंचायत ने दो आवास मित्रों को कार्यभार से हटा दिया। जांच में औराई पंचायत के चार और ढोढ़ातराई के एक अधूरे आवास को पूर्ण दिखाने की शिकायत सही मिली। संबंधित मकानों को एक महीने में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।



