
कोरबा | थाना कोतवाली पुलिस ने राताखार बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे की है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगदी रकम और वारदात में इस्तेमाल चोरी का दोपहिया वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखन राजपूत (23), रवि निषाद उर्फ दादू (22) और कमल निषाद उर्फ टेंगना, निवासी कोरबा के रूप में हुई है।

मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 937/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4), 115(2) एवं 351(3) में अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



