नशा करते वीडियो वायरल होने पर स्कूल प्रबंधन सख्त, पांच छात्र और दो छात्राओं को परीक्षा के बाद मिलेगी टीसी

जिले के एक शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का नशा करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन हरकत में आ गया है। मामले को लेकर प्राचार्य ने शाला प्रबंधन समिति की आकस्मिक बैठक बुलाई। बैठक में संबंधित विद्यार्थियों को तत्काल टीसी देने पर चर्चा हुई, लेकिन बाद में निर्णय लिया गया कि पांच छात्र और दो छात्राओं को मुख्य परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें टीसी दी जाएगी। प्राचार्य ने समिति के निर्णय की जानकारी डीईओ टीपी उपाध्याय को दी। डीईओ ने अन्य विद्यार्थियों के हित में लिए गए इस निर्णय को उचित बताया।

जिज्ञासावश गलतियां कर बैठते हैं बच्चे

विशेषज्ञों के अनुसार स्कूल की उम्र में बच्चों को नशे की आदत आसपास के लोगों या दोस्तों की संगत से लग सकती है। कुछ बच्चे जिज्ञासावश या मोबाइल पर अधिक समय बिताने के कारण भी गलतियां कर बैठते हैं। इसका समाधान बच्चों को डराने-धमकाने से नहीं, बल्कि बातचीत और काउंसलिंग से किया जा सकता है। शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें समझाइश देने के साथ उनके अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानकर प्रोत्साहित करना भी जरूरी है, ताकि उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!