
कोरबा | कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग ने कुसमुंडा क्षेत्र के बबली होटल-ढाबा में कार्रवाई करते हुए संचालक पदुमदास से 7.2 लीटर देशी शराब (40 पाव) जब्त की। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।वहीं, नवंबर माह में जिले में आबकारी विभाग ने 134 प्रकरण दर्ज कर 21 आरोपियों को जेल भेजा। इस दौरान देशी-विदेशी शराब, महुआ शराब और महुआ लाहन सहित कुल 1,19,748 रुपए की सामग्री जब्त की गई।


