
कोरबा | छत्तीसगढ़ में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन प्रदेश के सरकारी कार्यालय, बैंक और स्कूल बंद रहेंगे। शासन के वार्षिक अवकाश कैलेंडर में यह अवकाश शामिल है। गुरु नानक जयंती पर प्रदेशभर के गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाएगा।



