कोरबा में सट्टा खिलाते 7 आरोपी गिरफ्तार, ₹1,350 नगद सहित सामग्री जप्त

कोरबा | कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1,350 नगद, डायरी, रजिस्टर, कॉपियां, पेन एवं मोबाइल में सट्टा संबंधी स्क्रीनशॉट जप्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में चिंटू केवट (21), सुजल चौहान (20), मेवालाल चौहान (38), भानु यादव (21), घासीदास (56), पप्पू सिंह (55) एवं भंवर सिंह केवट (58) शामिल हैं।

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!