पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए जनदर्शन पहुंचा 23 वर्षीय संदीप

कोरबा | पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर ग्राम बुधियापाली निवासी 23 वर्षीय संदीप कुमार कंवर ने जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। संदीप के पिता स्व. कमल सिंह कंवर नगर सेना (होमगार्ड) में पदस्थ थे। बीमारी के इलाज के दौरान 13 अप्रैल 2026 को उनका निधन हो गया।

पिता की मृत्यु के बाद संदीप ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। उसका कहना है कि नियुक्ति को लेकर आश्वासन दिया गया, लेकिन 7 सितंबर तक उसे नियुक्ति नहीं मिल सकी। संदीप के अनुसार, वह पिछले तीन-चार महीनों से नगर सेना कार्यालय के चक्कर लगा रहा है।

संदीप ने कलेक्टर से मामले में पहल करते हुए नगर सेना (होमगार्ड) में अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। आवेदन के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन सहित अन्य दस्तावेज संलग्न किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *