चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

कोरबा | भिलाईबाजार तालाब के पास चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार पीयूष कंवर और उनकी बहन ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन देखते ही देखते स्कूटी जलकर खाक हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!