
कोरबा | उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनीपाली में 50 वर्षीय ठेका श्रमिक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूरज सिंह कंवर के रूप में हुई है, जो एक ठेका कंपनी में श्रमिक था।
बताया जा रहा है कि वह पिछले पांच दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने गया था, लेकिन सोमवार सुबह घर में नहीं मिला। तलाश के दौरान उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
सूचना पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।



