
रायपुर | तीजा पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे ने उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और दोहरीकरण कार्य के चलते 13 एवं 14 सितंबर को कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।
इसका असर कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, गेवरारोड और इतवारी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। तीजा पर्व के कारण पहले से बढ़ी यात्रियों की भीड़ के बीच लोकल ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
13 सितंबर को कोरबा-रायपुर पैसेंजर सहित कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 14 सितंबर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर समेत 3 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।



