
कोरबा | मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में 24 घंटे करीब 50 से 55 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर मवेशी बेखौफ घूमते नजर आए।
मवेशियों की वजह से मरीजों और उनके परिजनों को आवाजाही में परेशानी हुई। मौके पर उन्हें हटाने के लिए कोई सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आया। ऐसे में एक मरीज के परिजन को खुद लकड़ी लेकर मवेशियों को खदेड़ना पड़ा।

बताया जा रहा है कि अस्पताल की सुरक्षा पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद परिसर में मवेशियों का प्रवेश और वाहन चोरी जैसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े कर रही हैं। अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।



