पाली के जंगल में पेड़ गिराकर लूटपाट, बाइक सवारों को घेरकर मारपीट, एक युवक के हाथ-पैर बांधे

कोरबा | पाली के पास ग्राम बगमडु के जंगल में रविवार शाम बदमाशों ने सड़क पर पेड़ की शाखा गिराकर बाइक सवार ग्रामीणों का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तीन-चार बदमाशों ने अशोक सिंह (32) से मारपीट कर लूटपाट की और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद पहुंचे दो अन्य ग्रामीणों से भी मारपीट व लूटपाट की गई।

घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने अशोक को पाली अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे बिलासपुर रेफर किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!