
कोरबा | बालको थाना क्षेत्र के तिलाईडांड गांव में रविवार (27 सितंबर) को 25 वर्षीय सुरेश कुमार कुजूर का शव नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, सुरेश रविवार सुबह नहाने के लिए नाले की ओर गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान नाले में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने डूबने से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया है।



