
बांकीमोंगरा | सड़क से साइड होने को कहने पर नशे में धुत्त युवक ने बाइक चालक नरसिम्हा कुमार (22) पर चाकू से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार को बांकीमोंगरा चौक की है। हमले में नरसिम्हा के हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी गणेश कुमार (19) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


