
कोरबा | माँ सर्वमंगला की भक्ति एवं सेवा भाव के साथ लक्ष्मण सोनी (गोलू) और उनके परिवार की ओर से गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को माँ सर्वमंगला मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
भंडारा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु माता रानी का प्रसाद ग्रहण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
आयोजक लक्ष्मण सोनी (गोलू) एवं उनके परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।



