लापरवाही पर ठेकेदार असलम खान का वर्क ऑर्डर निरस्त, एक साल का प्रतिबंध

कोरबा | नगर निगम ने विकास कार्य में लापरवाही और नोटिस का जवाब नहीं देने पर ठेकेदार असलम खान का वर्क ऑर्डर निरस्त कर दिया है। साथ ही अमानत राशि ब्याज सहित राजसात कर उन्हें एक साल के लिए निगम की निविदाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है।

ठेकेदार को वार्ड क्रमांक 22 (वर्तमान वार्ड 25) में निहारिका पानी टंकी से वीर सावरकर होते हुए गरिमा मेडिकल तक 40 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली बनानी थी। काम 11 अप्रैल 2026 तक पूरा होना था, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी अधूरा रहा। निगम ने पांच नोटिस जारी किए, लेकिन न तो काम दोबारा शुरू हुआ और न ही जवाब मिला।

वहीं, ठेकेदार असलम खान का कहना है कि किए गए काम का करीब 13 लाख रुपए का भुगतान बाकी है। उन्होंने निर्माण स्थल पर अतिक्रमण के कारण काम प्रभावित होने की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!