
कोरबा | सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग की छात्रा लापता हो गई है। छात्रा की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा 15 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे से लापता है। 17 अक्टूबर को मां ने छात्रा की मैडम से संपर्क किया, तब कथित तौर पर पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति प्रलोभन देकर उसे अपने साथ ले गया है। छात्रा अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



