
कोरबा | बांकीमोंगरा में शराब पीने के लिए ₹500 मांगने और मना करने पर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने 30 अक्टूबर की रात सूरज कुमार बिंझवार और उसके साथी को रोककर रुपए मांगे थे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और बेल्ट से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट जब्त कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।



