अज्ञात कार की टक्कर से सुरेंदर सिंह की दर्दनाक मौत: ग्रामीणों ने 4 घंटे किया चक्काजाम

कोरबा | कनबेरी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार रात अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार कनबेरी निवासी सुरेंदर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि सुरेंदर सिंह कोरबा से अपने घर कनबेरी लौट रहे थे। इसी दौरान अंधेरे में किसी अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित कनबेरी एवं आसपास के ग्रामीणों ने जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल की उपस्थिति में शव को सड़क पर रखकर करीब 4 घंटे तक चक्काजाम किया। ग्रामीणों ने मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों के लिए भारी वाहनों की आवाजाही को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं।

ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट, सांकेतिक बोर्ड लगाने, मृतक परिवार को उचित सहायता राशि देने तथा मृतक की पुत्री को निजी ठेका कंपनी में रोजगार देने सहित अन्य मांगें कीं।

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार दीपका बन्देराम भगत ने मृतक के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *