
बिलासपुर | सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित डीपी विप्र लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर के एक छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र पर आंदोलन-प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया गया और इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है। सरकंडा पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर महेश साहू सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं कॉलेज प्रबंधन भी मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।



