धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली-अभयपुर गांव के पास धान के खेत में एक नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बच्ची को खेत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के निर्देश पर देर रात बच्ची को कटघोरा CHC पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई।

CHC के BMO डॉ. रश्मि सिंह के अनुसार, बच्ची को सुबह करीब 4:10 बजे अस्पताल लाया गया था। बेहतर देखभाल के लिए उसे जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्ची को खेत में छोड़ने वाले व्यक्ति तथा उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!