
बिलासपुर | सरकंडा थाना क्षेत्र से जुड़े कथित धर्मांतरण मामले में मसीही प्रचारक संध्या तिवारी एवं विश्वासी बहन चंद्रिका सूर्यवंशी को न्यायालय से राहत मिली है। बिलासपुर जिला न्यायालय के III Addl. Civil Judge (Sr. Div.)/JMFC न्यायालय ने 29 सितंबर 2026 को सुनवाई के बाद दोनों को नियमित जमानत प्रदान की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों रिहा हो गईं।

मामला एक घरेलू कॉटेज मीटिंग में प्रार्थना एवं संगति के दौरान कथित धर्मांतरण के आरोपों के बाद दर्ज किया गया था। बचाव पक्ष की ओर से क्रिश्चियन वर्किंग कमिटी के सहयोग से अधिवक्ता आकाश श्रीवास एवं उनकी टीम ने पैरवी की। जमानत मिलने के बाद संबंधित परिवारों और मसीही समाज में राहत एवं खुशी का माहौल है। इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह का धन्यवाद करते हुए सहयोग और प्रार्थना करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



