कोरबा: किक मारते ही पल्सर बाइक में लगी आग, जलकर खाक

कोरबा | मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार पेट्रोल पंप मोड़ के पास रविवार दोपहर गैरेज में मरम्मत के दौरान पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। मिस्त्री ने जलती बाइक को गैरेज से बाहर निकाला, जिससे अन्य बाइकों को नुकसान होने से बच गया। सूचना पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाइक जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!