
कोरबा | श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम सिमकेंदा के सिरकी-डुगरू मोहल्ले में मामूली विवाद के चलते रामदुलार कोरवा (45) की हत्या कर दी गई। आरोप है कि नशे में धुत रिश्तेदार अघन कोरवा (22) और नंदू कोरवा (65) ने तीर-धनुष और सब्बल से हमला किया। शनिवार रात हुए विवाद के बाद रविवार सुबह रामदुलार का शव घर के पास मिला। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



