कोरबा में करैत के डसने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, 108 एंबुलेंस की देरी पर उठे सवाल

कोरबा | गोढ़ी देहांतपारा में करैत सांप के डसने से 12 वर्षीय छात्र रामकृष्ण मंझवार की मौत हो गई। कक्षा 6वीं का छात्र रामकृष्ण शनिवार तड़के घर में सो रहा था, तभी सांप ने उसके गले में काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर पिता उसे बाइक से अस्पताल लेकर निकले। रास्ते में एंबुलेंस मिलने पर उसे मेडिकल कॉलेज कोरबा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद 108 एंबुलेंस सेवा की देरी पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *