
कोरबा | ग्राम पंचायत गुरमा में 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे घर से लगी बाड़ी में कुएं से पानी निकालते समय अचानक कुआं करीब 15 फीट नीचे धंस गया। हादसे में 55 वर्षीय सोनसाय मंझवार मलबे में दब गए।

सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दो JCB मशीनों के साथ HDRF बिलासपुर और जिला आपदा मोचन बल, नगर सेना कोरबा की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी है। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद सोनसाय का अब तक पता नहीं चल सका है। कुआं वर्ष 2017 में सरकारी योजना के तहत बनाया गया था। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।



