कुदुरमाल एनिकट में मछली पकड़ने गया ग्रामीण गहरे पानी में डूबा, तलाश जारी

कोरबा | उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदुरमाल के परसाभवना में शनिवार को एक ग्रामीण मछली पकड़ने के दौरान एनिकट के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद उसकी पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। देखते ही देखते ग्रामीण गहरे पानी में गायब हो गया।

बताया जा रहा है कि परसाभवना निवासी धरम धनुहार (40 वर्ष) शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ कुदुरमाल स्थित एनिकट में मछली पकड़ने गया था। दोनों मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान धरम अचानक एनिकट के गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख पत्नी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे नहीं बचा सकी।

घटना की जानकारी महिला ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों को दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने नगर सेना की डीडीआरएफ टीम को भी सूचना दी।

डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पानी में डूबे ग्रामीण की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनिकट में पानी की गहराई और तेज बहाव के बावजूद टीम देर शाम तक तलाश में जुटी रही। हालांकि, देर शाम तक धरम धनुहार का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा ग्रामीण की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!