नौकरी और रेत खदान दिलाने के नाम पर 29 लाख की कथित ठगी का आरोप

रायपुर | एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और उनके परिजनों पर नौकरी, डीलरशिप, ठेका और रेत खदान दिलाने के नाम पर 29 लाख रुपये से अधिक की कथित ठगी का आरोप लगा है। पुरानी बस्ती निवासी राजू सोनकर ने पुलिस आयुक्त और उपमुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सिप्ला एजेंसी, डीकेएस अस्पताल में नौकरी, कैंटीन ठेका, रेत खदान और उनकी पत्नी को मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग समय में रकम ली गई, लेकिन काम नहीं हुआ और पैसा भी वापस नहीं मिला।

राजू सोनकर ने बैंक लेनदेन सहित दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं और सुरक्षा की चिंता भी जताई है। वहीं नीरज पांडेय ने सभी आरोपों को गलत और निराधार बताया है। पुलिस शिकायत और दस्तावेजों की जांच कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *