प्रसव के दौरान नवविवाहिता और गर्भस्थ शिशु की मौत

कोरबा | मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के दौरान नवविवाहिता कविता और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। दीपका बस्ती निवासी ओंकारेश्वर रजक ने नवंबर 2025 में कविता से प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा के बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

परिजनों ने उपचार में देरी और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। वहीं स्त्री एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य सिसोदिया ने बताया कि महिला के गर्भाशय का मुंह नहीं खुल रहा था और चिकित्सक नियमित रूप से उपलब्ध थे। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेज सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और किसी संभावित लापरवाही की स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!