
कोरबा | कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
शिकायत में युवती ने बताया कि 14 जुलाई 2024 को आरोपी संतोष पटेल ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष पटेल (22), पिता जगदेव पटेल, निवासी अचानाकपुर, थाना पंडातराई, जिला कबीरधाम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल दाखिल कर दिया है।



