
कोरबा | कटघोरा थाना क्षेत्र के मालदा घाट स्थित बाउंड्रीवॉल प्लॉट के भीतर घने जंगल में पानी के पास एक अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह एक स्थानीय महिला की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव काफी पुराना और क्षत-विक्षत होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।



