
कोरबा | पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के वनांचल ग्राम लाद में 70 वर्षीय भगमतिया बाई की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली रहती थी। संदूक में रखे 1 हजार रुपए भी गायब मिले हैं। पुलिस हत्या की आशंका पर जांच कर रही है और चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार शाम बहू कुसुमकली घर पहुंची तो महिला की लाश खाट पर मिली। पुलिस ने मौके पर जांच की और शनिवार को डॉग स्क्वॉड भी बुलाया। मृतका के बेटे बाहर कमाने गए थे। पुलिस जमीन-जायदाद या नकदी के विवाद सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


