SECL क्वार्टर में पास्टर गौतम सिंह की कथित प्रार्थना सभा पर बवाल, VHP-बजरंग दल ने SP से मांगी कार्रवाई‎‎

कोरबा | SECL के क्वार्टर क्षेत्र पर बिना सक्षम अनुमति के प्रार्थना सभा एवं धार्मिक गतिविधियां संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, कोरबा ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।‎‎

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गौतम सिंह नामक व्यक्ति द्वारा SECL क्वार्टर में प्रार्थना सभा एवं अन्य धार्मिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संगठन का दावा है कि पूर्व में सीएसईबी चौकी प्रभारी द्वारा संबंधित व्यक्ति को ऐसी गतिविधियां संचालित नहीं करने की समझाइश/निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके गतिविधियां दोबारा जारी रहने की शिकायत मिली है।‎‎

VHP-बजरंग दल ने पुलिस से यह भी जांच करने की मांग की है कि संबंधित प्रार्थना सभा के लिए SECL, संबंधित विभाग अथवा प्रशासन से आवश्यक अनुमति ली गई है या नहीं। शिकायत में कहा गया है कि यदि परिसर का उपयोग निर्धारित नियमों या अनुमति के विपरीत किया जा रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।‎‎संगठन ने आगामी धार्मिक पर्वों को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा किसी भी प्रकार की अवैध सभा, जबरन धर्मांतरण, प्रलोभन या दबाव से जुड़ी गतिविधि की शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

‎‎VHP ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करना नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक अनुमति और सार्वजनिक शांति के नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। संगठन ने पुलिस अधीक्षक से मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!