गेरवाघाट में रेत चोरी पर बवाल, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शिकायत

कोरबा | रात के अंधेरे में रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। वार्ड क्रमांक 04, राताखार-टीनादफाई क्षेत्र में नदी किनारे ट्रैक्टरों से अवैध तरीके से रेत निकाले जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कलेक्टर को आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

‎‎शिकायतकर्ता के अनुसार, लगातार रेत निकालने से नदी किनारे जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं अवैध रेत निकासी से नदी के प्राकृतिक स्वरूप और आसपास के क्षेत्र को नुकसान पहुंचने की बात भी आवेदन में कही गई है।‎‎

आवेदन में प्रशासन से मौके की तत्काल जांच कर अवैध रेत निकासी पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

‎‎सवाल यह है कि रात के अंधेरे में नदी से खुलेआम रेत निकल रही है, तो जिम्मेदार विभाग की निगरानी आखिर कहां है? शिकायत के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन सिर्फ जांच का आश्वासन देता है या वास्तव में रेत के इस खेल पर लगाम कसता है।‎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!