टीवी बनाने के बहाने 12 वर्षीय बच्ची को जंगल ले गया, दुष्कर्म की कोशिश

कोरबा | दरी थाना क्षेत्र के एक गांव में टीवी सुधारने के बहाने 12 वर्षीय बच्ची को सुनसान जंगल की पगडंडी पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी गांव का ही बिजली मिस्त्री बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आरोपी मंगलवार शाम वृद्ध के घर टीवी देखने पहुंचा था। टीवी को मैकेनिक के पास ले जाने की बात कहकर वह वृद्ध की पोती को साथ ले गया। लौटते समय जंगल के सुनसान रास्ते में उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर वह खुद को छुड़ाकर घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई।

परिजन व ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह दरवाजा बंद कर फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बच्चियों से सुनसान रास्तों पर अकेले न जाने और खतरा महसूस होने पर तुरंत शोर मचाकर मदद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!