
कोरबा | हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम उतरदा स्थित सक्तीखर्रा जंगल में तिरपाल लगाकर जुआ फड़ संचालित किया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की। पुलिस की भनक लगते ही कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि राजेश लहरे, पवन कुमार और नंद कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, 5,400 रुपए नगद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।



