
कोरबा | पुरानी बस्ती कोरबा में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पटाखा कारोबारी बलराम जिज्ञासी के आवास पर छापेमारी कर 20 कार्टून पटाखे जब्त किए। जब्त पटाखों की कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है। घर में बड़ी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किए जाने की सूचना पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस अब जब्त पटाखों की खरीद और बिक्री से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।


