तीन दिन से लापता SECL कर्मी सड़क किनारे बेसुध मिले

कोरबा | वैशाली नगर निवासी SECL कर्मी अशोक कुमार तीन दिन से लापता थे। आज वे सड़क किनारे घायल और बेसुध हालत में मिले। सर्वमंगला चौकी पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें विकासनगर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनके घायल होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!