
कोरबा | कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक नरहरी पटेल की पत्थलगांव में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

आरक्षक नरहरी पटेल ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।



