
कोरबा | बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के राकसिपारा डगनिया गांव में सोमवार सुबह नर्सरी में पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान जय कुमार पटेल (24), पिता मोहन पटेल के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, जय कुमार रविवार शाम घर से निकला था और रातभर वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 100 मीटर दूर नर्सरी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।



