नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले कलाकार शोभिनव सत्य 16 अक्टूबर को आएंगे कोरबा

कोरबा | नीम करौली बाबा के जीवन वृत्तांत पर आधारित फिल्म हनुमान अंश में बाबा की भूमिका निभाने वाले मुख्य कलाकार शोभिनव सत्य का कोरबा प्रवास निर्धारित हुआ है। वे 16 अक्टूबर को नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेले के अवसर पर ओपन ऑडिटोरियम मैदान पहुंचेंगे।

वहीं, 17 अक्टूबर को प्रकृति की गोद में स्थित फुटका पहाड़ में भगवान के चरणों में समर्पित वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शोभिनव सत्य भी शामिल होंगे।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के आमंत्रण पर कोरबा आ रहे कलाकार ने शहरवासियों से दोनों आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!