
कोरबा | निहारिका स्थित पुष्पलता उद्यान के पीछे एक मकान में रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे चल रही प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थना सभा में शामिल लोग स्थानीय चर्च ऑफ क्राइस्ट से जुड़े विश्वासी हैं। बताया जा रहा है कि पास्टर दान के साथ विवाद बीते दिन हुआ था। इसके बाद कुछ विश्वासी मकान में एकत्र होकर प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।


